नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में जारी नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में जारी सियासी संग्राम के बीच आज मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पाटी (भाजपा) पर कांग्रेस विधायकों को बंगलूर में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों से मिलने से रोकने के लिए तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा बैंगलोर में भाजपा द्वारा बंधक बनाये गये कांग्रेस विधायकों से मिलने गये कांग्रेस के लिए केंद्र विधायकों से मिलने गये कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों को मिलने से रोकना, उनसे अभद्र व्यवहार करना , उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही और हिटलर शाही है। पूरा देश आज देख रहा है कि एक चनी हई सरकार को अस्थिर करने के लिये किस प्रकार से भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा क्यों विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है, आखरि किस बात का डर भाजपा को है। भाजपा द्वारा एक गंदा खेल प्रदेश में खेला जा रहा है।लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मूल्यों और अधिकारों का दमन किया जा रहा है। हमारे हिरासत में लिये गये नेताओ को शीघ्र रिहा किया जावे और बंधक विधायकों से मिलने की इजाजत दी जायेसे मिलने की इजाजत दी जाये। मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस के %संकटमोचक% डी.के. शिवकुमार और दिग्विजय सिंह सरकार बचाने के लिए सामने आए हैं। दोनों ही नेताओं ने बेंगलुरु में बागी विधायकों को वापस लाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। दिग्विजय सिंह सुबह बेंगलुरु के होटल में मौजद बागी विधायकों से मुलाकात करने पहंचे। दिग्विजय को होटल के भीतर दाखिल नहीं होने दिया गया, जिसके बाद वह बाहर ही धरने पर बैठ गए। तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। अब दिग्विजय सिंह को बेंगलुरु के अमरुताहल्ली पुलिस स्टेशन से बाहर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मदो नहीं पता किमो कलाले जाया जा रहा है।
कांग्रेस विधायकों से मिलने से रोकने को अपनाया जा रहा तानाशाह रवैयाः कमलनाथ