कानपुर नगर, प्राउटिष्टइण्डिया के तत्वाधा में एक परिचर्चा राष्ट्रीय समस्या ग्रस्त जीवन में सक्षम विकल्प की तलाश विषय पर हुई, जिसमें वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि अपना भारत तभी विश्व गुरू बन सकता है, जब हम लोग सामाजिक, आर्थिक, राजनैति, सांस्कृतिक, शैक्षिक बहमखी विकास की ओर बढें। इस दौरान संगठन में आरपी सिंह चैहान को उत्तर प्रदेष का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य संतोषानन्द अवधूत ने कहा कि व्यक्ति ही समाज को बनाने का काम करता है। उसे अपने आपमें दृढ संकल्पित रहना होगा, नैतिक मूल्यों का हरास हो रहा है। कथनी और करनी में अंतर हो रहा है, जिसके चलते समाज में विकृतियां पैदा होती जा रही है। विशिष्टि अतिथि रवीन्द्र सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मौजूद लोगों को आर्थिक विषमता व मौजूदा शिक्षा परचोट करत हए कहा शिक्षासमस्या नही बेराजगारी समस्या है। सरकार रोजगार सृजन करना प्रारम्भ कर दे तो देश की काफी समस्या हल हो सकती है।सुल्तान सिंह ने कहा सिद्धांत विहीन राजनीति का उदाहरण है महाराष्टसिर्फ सत्ता और पैसे के लिए राजनीति करने वालो का उदाहरण है।गांधी ने इस देश में सेवा की राजनीति का सूत्रपात कर अंग्रेजी हुकूमत को उखाड फेका था। अतिथियों का स्वागत आरपी सिंह चैहान ने किया। कार्यक्रम में गांधीवादी सुरेश गुप्ता, शाकिर अली उस्मानी, मो0 नाजिर, सुभाषनी चतुवेर्दी, लक्ष्मी कनौजिया, महेन्द्र प्रतापिसिंह, अनीता गुप्ता, डा0 एसएस भदौरिया, मनोज सचान, संध्या वर्मा आदि उपस्थित रहे।
आर्थिक आजादी के बिना नही चल सकता देश-आचार्य संतोषानंद